सांगोद: सांगोद-बपावर मार्ग पर टोल कर्मियों ने कार सवारों के साथ की मारपीट, 2 टोलकर्मी गिरफ्तार
Sangod, Kota | Feb 10, 2025 जिले के सांगोद-बपावर रोड स्थित बोरदा टोल नाके पर सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे कार सवार एवं टोल नाका कर्मचारियों के बीच टोल चुकाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बात को लेकर टोल कर्मियों ने कार सवारों के साथ मारपीट की तथा कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कार सवारों ने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। कार सवार प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर गुजरात लौट रहे थे।