चायल: दुर्गापुर गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
कौशाम्बी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा के नेतृत्व में दुर्गापुर ग्राम सभा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।