नजीबाबाद: नांगल-चंदक मार्ग पर बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
बिजनौर के नांगल-चंदक मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक बिजनौर से एक लग्न कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान विशाल (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के लाहरपुर का रहने वाला था। 8 अप्रैल को 1:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।