गोगरी: गोगरी में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों ने मुआवजे की मांग की
गोगरी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आई तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर मक्का, आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में लगी मक्का की फसल झुक गई, जबकि आम और लीची के बौर एवं फल भी गिरने की संभावना बढ़ गई है। इससे किसानों को आर्थिक