जगाधरी: यमुनानगर के बस स्टैंड के पास सब्जी की दुकान में लगी आग दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
यमुनानगर बस स्टैंड के समीप देर रात शाट सर्किट के चलते सब्जी की दुकान में आग लग गई। आग के लगाने से किसी की जान माल का नुकसान तो नही हुआ जबकि दो लोग दुकान के अंदर ही सोए हुए थे। जिसके बाद सूचना पाकर दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया हैं। आग लगने से दुकान में रखा हुआ सारा सामान जल करके राख हो गया है।