जगाधरी: चोपड़ा गार्डन स्थित बैंक मैनेजर के मकान से ₹20,000 नगदी के साथ सोने चांदी के जेवर चोरी कर फरार हुए चोर
बैंक मैनेजर दीक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने किसी कार्य से शहर से बाहर गई हुई थी। वापस लौटी तो चोपड़ा गार्डन स्थित उसके घर का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे ₹20,000 के साथ सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।