जगाधरी: यमुनानगर के बस स्टैंड के पास फल सब्जियों की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
यमुनानगर के बस स्टैंड के पास स्थित एक फल व सब्जियों की दुकान पर आज अल सुबह शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई, जिससे अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । गनीमत यह रही के कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन जब आग लगी तो अंदर दो व्यक्ति सो रहे थे। दोनों ने भाग कर अपनी जान बचाई ।फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।