जगाधरी: यमुनानगर में लगने वाले 800 मेगावाट यूनिट का 16 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल शिलान्यास
यमुनानगर के दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में लगने वाले 800 मेगावाट यूनिट की क्षमता के नए यूनिट का शिलान्यास वर्चुअली तोर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को करेंगे। इसकी जानकारी यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने दी । उन्होंने कहा कि इससे जहां लोगों को बिजली मिलेगी तो वही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।