कैंपियरगंज: अंडरपास बंद होने और बैरिकेडिंग के अभाव में बढ़े हादसे, गलत लेन से आ रहे ऑटो की टक्कर में युवक गंभीर घायल
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान कई अंडरपास बंद किए जाने और पर्याप्त बैरिकेडिंग न होने से सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को कैम्पियरगंज क्षेत्र के धर्मपुर गांव के भागीपुर टोला निवासी 22 वर्षीय आदित्य यादव गलत लेन से आ रहे एक ऑटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।