नदबई बार एसोसियेशन के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न हुआ। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक महाराजा सूरजमल बार सभागार में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी लखन भातरा ने बताया कि, कुल 63 अधिवक्ताओं में से 61 ने मतदान किया।