बनमनखी: वज्रपात की चपेट में आने से भैंस की हुई मौत
बनमनखी अनुमंडल के रसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पावती पंचायत के वार्ड संख्या 10 में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तेज बारिश और वज्रपात की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण सूरज कुमार ने बताया कि चम्पावती गांव निवासी पिंटू मुनी की भैंस घर के दरवाजे पर खूटे से बंधी हुई थी। इसी दौरान तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही