पटना ग्रामीण: NDA में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान के बीच संतोष सुमन ने कहा, एनडीए पूरी तरह से इंटैक्ट है
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें NDA में सम्मानजनक सीट चाहिए और अगर उन्हें सम्मानजनक सीट नहीं मिलती है तो वह अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अपने अपने विचार होते हैं।