गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में 7 जून को होगा दुर्ग संभाग स्तरीय सर्व आदिवासी समाज का महासम्मेलन
दिनांक 07 जून 2026 को सर्व आदिवासी समाज के निर्देशन में गुण्डरदेही में दुर्ग संभाग स्तरीय विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के सात जिलों — दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, मानपुर-मोहला, कवर्धा एवं खैरागढ़ के प्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख शामिल होंगे।आज आयोजित बैठक में पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, गौकरण सिंह, उमाशंकर नेताम, तुलसीराम मंडावी, पोषण लाल, संतोष कुमार नेताम, बलरामसहित समाज के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।