हैदरगढ़: डीहा के रहीमपुर में चार दिन पहले आग की चपेट में आकर 7-8 परिवार की गृहस्थी जलकर राख हुई, सांसद ने की मुलाकात
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया सिद्धौर ब्लाक के डीहा के रहीमपुर में मंगलवार करीब 3 बजे पहुंचकर उन परिवारवालो से मिले जिनके घरो में चार दिन पहले आग की चपेट में आकर लगभग 7-8 परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गयी। आग की चपेट में आकर दो मवेशी गम्भीर रूप से आग में झुलस गये। जिसमेें लवकुश रावत ने सांसद तनुज पुनिया को पूरी जानकारी दिया।