बंडा: नगर के समाजसेवी प्रकाश जैन साइकिल चलाकर लोगों से पेट्रोल-डीजल बचाने की कर रहे हैं अपील
Banda, Sagar | May 19, 2026 बंडा निवासी समाजसेवी प्रकाश जैन साईकिल चला कर और अनाउसमेंट करके लोगों से पेट्रोल डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को शाम करीब पांच बजे साईकिल पर छोटा स्पीकर लगाकर लोगों से पेट्रोल डीजल बचाने की अपील कर रहे थे। जिसमें उनका कहना था कि छोटे काम पैदल चल कर या साइकिल से करें। या फिर ई रिक्शा का उपयोग करें।