चंदौली ब्लाक परिसर में शनिवार दोपहर भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी जनप्रतिनिधी, कर्मचारी तथा ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।