बरडीहा: उमस भरी गर्मी में बिजली की आंखमिचौनी से बरडीहा के लोग परेशान
Bardiha, Garhwa | Jun 12, 2026 बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों उमस भरी गर्मी के बीच अनियमित विद्युत आपूर्ति लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी के कारण लोग पहले से ही बेहाल हैं। ऐसे में बार-बार बिजली कटने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी मेंटेनेंस कार्य के नाम पर घंटों विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है तो कभी बिना किसी पूर्