बालाघाट: ट्रांसफार्मरों के नीचे सज रही दुकानें, शहर में मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा
शहर के गुजरी बाजार की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। यहां ट्रांसफार्मरों के ठीक नीचे फुटकर व्यापारी सब्जी और अन्य दुकानें लगाकर बैठ रहे हैं। बाजार में हर दिन महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यदि अचानक ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग, शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट हो जाए तो बड़ी जनहानि हो सकती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका