पोहरी: संदिग्ध मौत पर बवाल, युवक का शव पहुंचते ही पोहरी थाने के बाहर चक्का जाम, पुलिस ने समझाकर शांत कराया
पोहरी के ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार रात पोहरी थाने के बाहर चक्का जाम कर दिया।युवक का शव रविवार शाम शिवपुरी शहर की मुदगल कॉलोनी में एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था।जहा पुलिस की लंबी समझाइस के बाद देर रात 12:30 बजे लगभग जाम हटाया गया। यह जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे प्राप्त हुई।