ग्राम कैलोरी में रविवार शाम शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना पर चचाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई रविवार शाम करीब 5 बजे की गई। चचाई थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्राम कैलोरी क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा है।