पाटी: जनपद पंचायत पाटी की साधारण सभा की बैठक संपन्न: विकास कार्यों की समीक्षा के साथ अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Pati, Barwani | Jun 10, 2026 जपं कार्यालय के सभागार में जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष थानसिंग सस्ते ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं के लिए चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत नवागत सीईओ के परिचय के साथ हुई। सीईओ मीना झा ने अपना परिचय दिया। सभी विभागों से विस्तृत चर्चा हुई