बरकागाँव: विशेष ग्रहण पुनरीक्षण एसएआर प्रशिक्षण को लेकर भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल अंतर्गत गोंसाई बलिया पंचायत भवन में एस आई आर को लेकर बीएओ 2 एवं बुथ अध्यक्षों के साथ एक आवश्यक बैठक किया गया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदे मातरम गान के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव एवं संचालन सुमन गिरि ने किया।