नोखा: नोखा में तेज बारिश और ओलावृष्टि से कई इलाकों में जलभराव
Nokha, Bikaner | Jun 5, 2026 नोखा में शुक्रवार रात मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज तूफानी बारिश और जबरदस्त ओलावृष्टि की। कस्बे में नींबू के आकार से भी बड़े ओले गिरने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। करीब आधे घंटे से लगातार तेज बारिश का दौर जारी रहने से निचले इलाकों में पानी भर गया। उगमपुरा, मोहनपुरा, जोरावरपुरा, कानपुरा और नवली गेट क्षेत्र सहित कई बस्तियों में बारिश का पानी जमा हो गया