बालोद: जमही टोल प्लाजा पर जल्द शुरू होगी वसूली, 350 रुपए में बनेगा मासिक पास; कार चालकों को देना पड़ सकता है 50 रुपए शुल्क
Balod, Balod | Jun 11, 2026 बालोद और दल्लीराजहरा के बीच ग्राम जमही में बना 8 लेन टोल प्लाजा जल्द शुरू हो सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा टोल संचालन के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जुलाई या अगस्त से यहां टोल वसूली शुरू होने की संभावना है।