बरहट: कोचिंग से घर लौट रहे निजी शिक्षक की आंजन नदी पुल के पास सड़क हादसे में हुई मौत
Barhat, Jamui | Jun 7, 2026 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर आंजन नदी पुल के पास बीते देर रात हुए सड़क हादसे में मलयपुर के शिवाला टोला निवासी 28 वर्षीय निजी शिक्षक सोनू कुमार की मौत हो गई। कोचिंग से घर लौटते समय उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। रविवार को 11 बजे के लगभग घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने प्रशासन से बीच सड़क पर से पेड़ हटाने का मांग किया।