मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह ओपी के पुराना उलीडीह के समीप एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से शनिवार को1:00 बजे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रितुल कर्मकार के रूप में हुई है। सूचना पर उलीडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक क्षेत्र में भिक्षाटन कर जीवन यापन करता था।