मैहर: एसपी अवधेश प्रतापब सिंह की मौजूदगी मे सरस्वती विद्यालय परिसर में साइबर अपराध जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।
सरस्वती विद्यालय परिसर में साइबर अपराध जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को सेफ क्लिक, साइबर ठगी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में फर्जी कॉल, वीडियो कॉल, नकली APK, निवेश व टास्क फ्रॉड, UPI, QR कोड और OTP ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई।