संगरिया: संगरिया की बेटी जन्नत बिश्नोई के दिल्ली विश्वविद्यालय की चीफ ईसी बनने पर किया गया अभिनंदन
नई दिल्ली विश्वविद्यालय चीफ ई सी जन्नत बिश्नोई निवासी संगरिया का आज सोमवार शाम 6 बजे संगरिया पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। एस के महाविद्यालय के पास से उन्हें काफिले के साथ संगरिया प्रवेश करवाया गया। श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर में उनका स्वागत किया गया। उसके बाद यह काफिला विधायक निवास पहुंचा। वहां विधायक अभिमन्यु पुनिया द्वारा उसका अभिनन्दन किया गया।