फतेहपुर: राधानगर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा सवार को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र केशवपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दीं i रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बताया जा रहा है कि ई रिक्शा चालक अतुल अवस्थी पुत्र कैलाश अवस्थी घायल हो गया। जिसे समाज सेवी अशोक तपवशी ने अपनी एंबुलेंस से हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।