चूरू: जिले के झींगा पालकों ने बिजली दरों में राहत और कृषि का दर्जा देने की उठाई मांग, कलेक्ट्रेट में सीएम के नाम दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Jan 15, 2026 चूरू जिले के झींगा पालकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा। पालकों ने बिजली दरों में संशोधन करने तथा झींगा पालन को कृषि उद्योग का दर्जा देने की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।