चूरू: अगुणा मोहल्ला की गिनाणी में मिले शव मामले में हत्या की आशंका, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया डिटेन
Churu, Churu | Jan 15, 2026 चूरू शहर के अगुणा मोहल्ले में गंदे पानी की गिनाणी में मिले 13 वर्षीय आमिर के शव के मामले में हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने गुरुवार को मृतक के शव का राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।