नौतनवा: नौतनवा ब्लाक के रतनपुर परिसर में ब्लाक कर्मचारियों के संग ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने मनाया होली
नौतनवा ब्लाक के रतनपुर परिसर में शनिवार को ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व वीडीओ डाॅक्टर चन्द्रशेखर कुशवाहा के साथ ब्लाक के कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया और एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दिया। ब्लाक प्रमुख व वीडीओ ने बताया कि होली का त्योहार भाईचारा व आपसी सौहार्द को बढावा देता है।