प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के अंतर्गत बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर में भव्य सामूहिक विवाह-निकाह समारोह का आयोजन शुक्रवार सुबह 10 बजे किया गया।इस अवसर पर 33 जोड़ों का विवाह एवं निकाह वैदिक मंत्रोच्चार,धार्मिक विधि-विधान एवं पारंपरिक सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया