इटारसी: न्यू यार्ड में ठंडी पुलिया के पास युवती की हत्या, पुलिस की जांच जारी, CCTV में दिखी युवती, वीडियो वायरल
मंगलवार बुधवार दरमियानी रात एक अज्ञात युवती की न्यू यार्ड स्थित ठंडी पुलिया के पास हत्या सर पर पत्थर मारकर कर दी गई थी। बुधवार को भी इटारसी पुलिस मामले में युवती की एवं हत्या करने वाले की शिनाख्त करती रही।मृतक युवती का एक 30 सेकेंड का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर शाम करीब 5 बजे सामने आया है। वायरल वीडियो 4 जनवरी का बताया जा रहा है।जिसमें युवती दिखाई दे रही है।