मेराल: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मेराल प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित चरका-पत्थर टोला में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली घरेलू विवाद के बाद 24 वर्षीय दिव्या कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मुहल्ले में शोक का माहौल छा गया। मृतका अपने पीछे तीन वर्ष की एक बेटी और एक वर्ष का पुत्र छोड़ गई है।