शंभूगंज अंचल कार्यालय में शनिवार को 11:00 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े फरियादियों की भीड़ लगी रही। शनिवार को आयोजित जनता दरबार में राजस्व अधिकारी अभय कुमार ने जमीन विवाद के मामले में आधा दर्जन मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया। जबकि शेष मामलों में अगले जनता दरबार को दोनों पक्षों को बुलाया।