लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर पायलट को अस्पताल ले जाना पड़ा। दरअसल बीकानेर से आ रही ट्रेन के पायलेट को अचानक से चेस्ट पेन होना शुरू हो गया। पायलेट ने इसकी सूचना लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर दी। जहां सूचना के बाद पहुंची सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची और पायलेट को अस्पताल में भर्ती करवाया।