डोमचांच: पुरनाडीह पंचायत के नवादा गांव करमंडी से रायडीह जाने वाली सड़क जर्जर
डोमचांच प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरनाडीह पंचायत के नवादा गांव करमंडी से रायडीह जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। इस बाबत स्थानीय लोगों ने शनिवार को 2 बजे बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।