मड़ियाहू: शीतलगंज बाजार के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दें कि गोरखपुर जनपद के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र निवासी दीपक जायसवाल पुत्र सत्येंद्र मोहन जायसवाल अपने साथी मुकेश जायसवाल के साथ विंध्याचल से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे