जानसठ: भोपा के मोरना कस्बे में जाहरवीर गोगा महाड़ी के मेले का उद्घाटन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने काटा फीता
भोपा के मोरना कस्बे मे रविवार शाम 5:00 बजे जाहरवीर गोगा महाडी के मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया, हर वर्ष की बात इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से जाहरवीर गोगा महाड़ी मेले का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के लोग एवं श्रद्धालुगण आते है।