सिवनी मालवा: जन कल्याण, जन समस्या निवारण शिविर का भीलपुरा क्षेत्र में हुआ आयोजन, नागरिक ने बताई अपनी मूलभूत समस्याएं
सिवनी मालवा में जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शासन और प्रशासन लगातार मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 5, 6 और 7 के नागरिकों के लिए बुधवार दोपहर 12 बजे भीलपुरा में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने शिविर में उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। वार्ड