शुक्रवार की शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान और एसपी एनपी सिंह ने मुजफ्फरनगर स्थित जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार में बंदियों के लिए मौजूद भोजनालय, चिकित्सा, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। बंदियों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने और व्यवस्थाओं के संबंध में अफसरों को दिशा—निर्देश जारी दिए।