बज्जु क्षेत्र के बीकमपुर के एसबीआई बैंक में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बज्जू पुलिस ने अपराध कार्यप्रणाली ब्यूरो (एमओबी) टीम और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के बाद आरोपी की पहचान कर ली है। शुक्रवार रात को चोरों ने बैंक के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। उन्होंने बैंक से सुरक्षा प्रहरी की लाइसेंसी बंदूक व 27 ज़िंदा कारतूस चोरी कर लिए।