कटनी नगर: बड़वारा: मुड़हेरा मोड़ पर ई-रिक्शा पलटने से एक की मौत, चालक की लापरवाही
बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़हेरा मोड में चालक की लापरवाही के कारण एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया रिक्शे में 6 से 7 लोग सवार थे जिसमें जबलपुर भेड़ाघाट निवासी भरतपुरी गोस्वामी की मौत हो गई वहीं अन्य लोगों को मामूली चोट आई है बताया जा रहा है कि भेड़ाघाट का परिवार कांटी से वापस लौट रहा रहा था तभी आज बुधवार दोपहर 12 बजे यह घटना घटित हुई।