मैनपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र में साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंडोली ललूपुर निवासी लाल सिंह पुत्र मातादीन साइकिल से सेंट मैरी स्कूल में चौकीदार की नौकरी करने के लिए आ रहे थे। तभी ललूपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लाल सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।