बलिया: खेजुरी थाने में 23 अप्रैल को होगी दो पहिया वाहनों की नीलामी
Ballia, Ballia | Apr 21, 2026 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन क्लीन” के तहत थाना खेजुरी में विगत वर्षों से लावारिश हालत में थाने पर दाखिल दो पहिया वाहनों की नीलामी आगामी 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे की जाएगी। पुलिस मीडिया सेल ने मंगलवार की दोपहर एक बजे इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस नीलामी के संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने आदेश जारी किया है।