ऑपरेशन संकल्प'' के तहत दिनांक 19.07.2023 को थाना बागली पर फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपी मथुराप्रसाद उर्फ़ गोलू पिता हजारी शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुर जिला होशंगाबाद ने उसकी नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ बार-बार बलात्संग किया । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बागली पर अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया ।