बबेरू: मुरवल गांव के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रिफर
Baberu, Banda | Jun 5, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के पास बाइक सवार एक 32 वर्ष युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया,जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों ने देखा तो CHC बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। घायल देवेंद्र पुत्र रणधीर उम्र 32 वर्ष से निवासी बांदा बताया गया है।