शेखपुरा जिले में बढ़ी ठंड, शाम होते ही सन्नाटे से पसरती दिखी सर्द हवाएं गौरतलब है कि शेखपुरा जिले में ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। रविवार की शाम 7 बजे के बाद जिले के अधिकांश क्षेत्रों में गलन भरी हवा चलने लगी, जिसके कारण चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों का आवागमन कम हो गया और जरूरतमंद ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। शाम होते ही हल्का कुहासा छाने लगा,