बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गुरुवार 6 नवंबर को आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस प्रशासनिक टीम सभी बूथ पर मौजूद रही, वहीं लगातार कई वरीय अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे। पूरे दिन मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।